बावनी इमली शहीद स्थल कहां स्थित है?

[A] अयोध्या

[B] लखनऊ

[C] फतेहपुर

[D] प्रयागराज

Answer: C

बावनी इमली शहीद स्थल उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में स्थित है।

Explanation:

  • यह स्मारक स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा बलिदानों का प्रतीक है।
  • 28 अप्रैल, 1858 को कर्नल क्रस्टाइज की घुड़सवार सेना द्वारा जोधा सिंह को उनके 51 क्रांतिकारी साथियों सहित बंदी बना लिया गया था।
  • इसके साथ ही, उसी दिन इन सभी को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर स्थित खजुहा में एक इमली के पेड़ पर फांसी से लटका दिया था।
  • इस पेड़ को अब ‘बावनी इमली’ के नाम से जाना जाता है। स्थानीय लोगों की मानें तो जब इन सभी को फांसी दी गई थी, उस वक्त से ही इस पेड़ का विकास थम सा गया है।