मध्य प्रदेश के किस जिले में तीर गोला स्मारक स्थित है?

[A] भोपाल

[B] सीहोर

[C] निवाड़ी

[D] बड़वानी

Answer: D

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में तीरगोला स्मारक स्थित है।

Explanation:

  • बड़वानी यूं तो जैन तीर्थ यात्रा केंद्र चुलगिरी और बावनगजा के लिए भी मशहूर है। लेकिन यहां का तीर गोला स्मारक भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा है।
  • यह खंडवा-बड़ौदा मार्ग पर सागर विलास पैलेस के सामने स्थित है।
  • बड़वानी रियासत के तत्कालीन महाराजा राणा देवीसिंह के छोटे भाई राजकुमार उदय सिंह अपनी सगाई संपन्न करके अलीराजपुर से बड़वानी लौट रहे थे, कुक्षी के निकट तालनपुर में कार दुर्घटना में उनका देहावसान हो गया। यह घटना 12 जून 1942 घटी थी।
  • इस हादसे में अपने भाई उदय सिंह के निधन के बाद महाराजा राणा देवीसिंह ने इसका निर्माण करवाया था।
  • राजा को अपने छोटे भाई से बहुत प्यार था, उनकी याद में उन्होंने उदय मेमोरियल के नाम से तीर गोले का निर्माण करवाया।