सतपुड़ा श्रेणी की सबसे ऊंची चोटी कौन सी हैं?  

(A) गुरुशिखर

(B) धूपगढ़

(C) पंचमढ़ी

(D) महेन्द्रगिरि

Answer: B

धूपगढ़ चोटी सतपुड़ा श्रेणी की सबसे ऊँची चोटी है जो 1350 मीटर ऊँची है।

सतपुड़ा पर्वत श्रेणी एक ब्लाक पर्वत है, जो मुख्यत: ग्रेनाइट एवं बेसाल्ट चट्टानों से निर्मित है।

सतपुड़ा पर्वत श्रेणी के पूर्व में मैकाल की पहाड़ी स्थित है जो सतपुड़ा का ही बढ़ा हुआ भाग है जिसकी सर्वोच्च चोटी अमरकंटक है। अमरकंटक नर्मदा नदी का उद्गम स्थल है।

सतपुड़ा पहाड़ी क्षेत्र मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र राज्यों में 900 कि.मी. तक प्रायद्वीपीय भारत के सबसे चौड़े क्षेत्र में फैला हुआ हिस्सा है।

NOTE: गुरुशिखर (1722 मीटर) अरावली पर्वत श्रेणी की सबसे ऊँची चोटी है।
 

ये भी जरूर पढ़ें: राजस्थान में अरावली पर्वतमाला की प्रमुख पर्वतीय चोटियाँ