हाल ही में कहां पर उड़ने वाली छिपकली की नई प्रजाति मिली है?

(A) असम

(B) नागालैंड

(C) मिजोरम

(D) अरुणाचल प्रदेश

Answer: C

हाल ही में उड़ने वाली छिपकली की नई प्रजाति मिजोरम के जंगलों में खोजी गई है इसलिए वैज्ञानिकों ने इसे ‘गेको मिजोरमेंसिस‘ नाम दिया है।

इस गेको छिपकली को मिजोरम विश्वविद्यालय और मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर बायोलॉजी के शोधकर्ताओं द्वारा खोजा गया है।

यह छिपकली अन्य फ्लाइंग गेकोस की तरह की ही नई प्रजाति है जो करीब 20 सेंटीमीटर लम्बी होती है। यह रात्रिचर होती है और एक पेड़ से दूसरे पेड़ों पर ग्लाइडिंग करती है। बता दें कि यह गेको की उन 14 प्रजातियों में से एक है, जो हवा में इस तरह ग्लाइड कर सकती है।