मध्य प्रदेश करेंट अफेयर्स जनवरी-2024 के टॉप 30 महत्वपूर्ण प्रश्‍न (MCQs)

मध्य प्रदेश करेंट अफेयर्स जनवरी-2024 के टॉप 30 महत्वपूर्ण प्रश्‍न (MCQs)-https://worldaffairs.myrpsc.in

MP Current Affairs MCQs January 2024

मध्य प्रदेश के किसी भी कॉम्पिटिशन एग्जाम में करंट अफेयर्स से संबंधित 5-7 प्रश्न जरूर पूछे जाते है। इस आर्टिकल के माध्यम से आपको मध्य प्रदेश करेंट अफेयर्स जनवरी-2024 के टॉप 30 महत्वपूर्ण प्रश्‍न (MCQ) उपलब्ध कराये गए हैं, जिन्हें आप हल करके अपनी तैयारी जाँच सकते हैं।

यह प्रश्‍न मध्य प्रदेश की आगामी सभी परीक्षाओं (MPPSC, MP Police, MP Police Sub-Inspector (SI), MP Patwari etc.) के लिए काफी उपयोगी साबित होंगे।

मध्य प्रदेश करेंट अफेयर्स जनवरी-2024 के टॉप 30 महत्वपूर्ण प्रश्‍न (MCQs)


Q1. हाल ही में निम्नलिखित में से किसे भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM) इंदौर का निदेशक नियुक्त किया गया है

उत्तर: प्रो. हिमांशु राय

  • इंदौर भारत का ऐसा पहला शहर है जिसमें आईआईटी और आई एम दोनों संस्थान है। 

Q2. हाल ही में मध्य प्रदेश में भोपाल लिटरेचर फेस्टिवल का शुभारंभ कब किया गया था?

Answer: 12 जनवरी, 2024 को युवा दिवस के उपलक्ष में किया गया था। 

  • राजधानी भोपाल के भारत भवन में साहित्य और कला प्रेमियों को समर्पित तीन दिवसीय भोपाल लिटरेचर का आयोजन किया गया है

Q3. हाल ही में मध्य प्रदेश की कौन-सी ग्राम पंचायत डिजिटल भुगतान वाली पहली ग्राम पंचायत बन गई है?

Answer: ग्राम पंचायत छिदगांव तमोली

  • मध्य प्रदेश के हरदा जिले की ग्राम पंचायत छिदगांव तमोली डिजिटल भारत की तर्ज पर काम कर रही है। 9 जनवरी, 2024 को ग्राम पंचायत को अपना क्यूआर कोड (QR code) मिल गया है।

Q4. मध्य प्रदेश की एकमात्र मेडिकल यूनिवर्सिटी, जबलपुर का नया नाम किसके नाम पर रखा जाएगा? 

 Answer: आचार्य सुश्रुत

  • मध्य प्रदेश की एकमात्र मेडिकल यूनिवर्सिटी, जबलपुर का नया नाम विश्व के प्रथम शल्य चिकित्सक यानि सर्जन महर्षि सुश्रु़त के नाम पर रखा जाएगा।

Q5. हाल ही में मध्य प्रदेश कैबिनेट ने ग्वालियर के ऐतिहासिक व्यापार मेले में कितने % आरटीओ छूट का नोटिफिकेशन जारी किया गया है?

Answer: 50%

Q6. 1 जनवरी 2024 को खरगोन जिले में 132वें वर्ष के नवग्रह मेले का शुभारंभ किसने किया था?

Answer: डॉ मोहन यादव (मध्य प्रदेश के 19वें सीएम)

Q7. हाल ही में किस खिलाड़ी को मध्य प्रदेश बेसबॉल बालिका टीम की कप्तान बनाया गया है?

Answer: स्नेहा सेन

Q8. मध्य प्रदेश के खेल और युवा कल्याण विभाग और नेहरू युवा केंद्र ने संयुक्त रूप से 27वां राज्य स्तरीय युवा उत्सव 2024 का आयोजन रविंद्र भवन भोपाल स्थित किस सभागृह में किया है?

Answer: अंजनी सभागृह

Q9. हैदराबाद में आयोजित 42वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश से कौन सर्वश्रेष्ठ महिला राइडर बनी?

Answer: कुमारी अवंती लोधी

Q10. हाल ही में केला प्रसंस्करण मैं विशेष कार्य करने हेतु किस जिले को नेशनल ODOP अवार्ड सेरेमनी फॉर 2023 से सम्मानित किया गया है?

Answer: बुरहानपुर

Q11. निम्नलिखित में से किस शहर में मध्य प्रदेश की पहली और देश की 35वीं सरकारी माइक्रोबायोलॉजी लैब स्थापित की जा रही है?

Answer: भोपाल

Q12. गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में आयोजित राज्यों की सांस्कृतिक वैभव और विकास को दर्शाने वाली झांकियों में मध्य प्रदेश की झांकी की थीम क्या थी?

Answer: विकास का मूल मंत्र आत्मनिर्भर नारी

Q13. मध्य प्रदेश हस्तशिल्प और हथकरघा विकास निगम द्वारा बाग महोत्सव 2024 का आयोजन किस जिले में स्थित मृगनयनी कबीरा शोरुम में किया गया है?

Answer: भोपाल

Q14. हाल ही में देश का कौन-सा शहर स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में लगातार 7वीं बार सबसे स्वच्छ शहर बना और पहला पुरस्कार प्राप्त किया?

Answer: इंदौर

  • इंदौर लगातार 7वीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बना है। इंदौर ने सूरत के साथ सबसे स्वच्छ शहर का खिताब साझा किया है।
  • वर्ष 2016 में आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण की शुरुआत की गई थी।

Q15. हाल ही में जल विज्ञान परियोजना के अंतर्गत जल विज्ञान के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचार के लिए किस राज्य को भारत सरकार का एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान किया गया है?

Answer: मध्य प्रदेश

Q16. 17 फरवरी, 2024 को नई दिल्ली में मध्य प्रदेश के किस लोकसभा सांसद को ‘संसद रत्न पुरस्कार-2024’ से सम्मानित किया जाएगा?

Answer: सुधीर गुप्ता

Q17. मध्य प्रदेश राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा पांच दिवसीय ‘राज्य स्तरीय वन मेल 2024’ का आयोजन कहां किया जाएगा?

Answer: भोपाल

Q18. विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल उज्जैन के श्री महाकाल महालोक परिसर में देश का पहला स्वस्थ और स्वच्छ फूड स्ट्रीट प्रसादम का लोकापर्ण  किसने किया है?

Answer: डॉ. मनसुख मांडविया

  • महाकाल की नगरी उज्जैन में केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया द्वारा सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में देश के प्रथम स्वस्थ और स्वच्छ फूड स्ट्रीट प्रसादम का उद्घाटन किया गया।

Q19. हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मध्य प्रदेश की पहली और देश की 8वीं सेंट्रल ड्रग टेस्टिंग लैब का उद्घाटन कहां किया है?

Answer: इंदौर

Q20. हाल ही में मध्य प्रदेश के किस विश्वविद्यालय में पहली बार वास्तुशास्त्र कोर्स प्रारंभ किया गया है?

Answer: जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर

Q21. मध्य प्रदेश के किस शहर में देश का पहला और विश्व का तीसरा वाटर स्कूल खोला जाएगा?

 Answer: खजुराहो

Q22. मध्य प्रदेश के किस शहर में देश का पहला ‘रेयर अर्थ एंड टाइटेनियम थीम पार्क’ बनाया जा रहा है?

Answer: भोपाल

  • रेयर अर्थ एंड टाइटेनियम थीम पार्क मध्य प्रदेश के भोपाल शहर से लगभग 9 किमी की दूरी पर अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित होगा।

Q23. हाल ही में नीति आयोग द्वारा जारी राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश का गरीबी उन्मूलन में देश में कौन-सा स्थान है?

Answer: तीसरा

  • नीति आयोग द्वारा जारी राष्ट्रीय बहु आयामी गरीबी सूचकांक रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश का गरीबी उन्मूलन में उत्तर प्रदेश व बिहार राज्य के बाद तीसरा स्थान है।
  • इस सूचकांक में वर्ष 2013-14 की स्थिति में देश में गरीबी आबादी के अनुपात और वर्ष 2022-23 में देश में गरीबी आबादी के अनुपात की तुलना की गई है।

Q24. हाल ही में मध्य प्रदेश आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान का अपर आयुक्त किसे नियुक्त किया गया है?

Answer: लक्ष्मण सिंह मरकाम

Q25. खाद्य सुरक्षा सूचकांक रिपोर्ट 2022-23 में मध्य प्रदेश का देश में कौन-सा स्थान रहा?

Answer: चौथा

Q26. हाल ही में मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

Answer: संजय बंदोपाध्याय

Q27. दीव में आयोजित भारत के पहले मल्टी-स्पोर्ट्स बीच गेम्स 2024 का समग्र चैंपियन कौन-सा राज्य बना है?

Answer: मध्य प्रदेश

  • मध्य प्रदेश 7 स्वर्ण सहित कुल 18 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
  • बीच गेम्स 2024′ का आयोजन 4 से 11 जनवरी 2024 तक किया जाएगा। इस बीच गेम्स में कुल आठ खेलों का आयोजन किया जा रहा है।

Q28. हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व प्रबंधक मिलिंद कनमड़ीकर का निधन हो गया, वे मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन में किस पद पर रहे थे?

Answer: उपाध्यक्ष

मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन

  • स्थापना- 1941
  • बोर्ड का गठन 1941 में होल्कर क्रिकेट एसोसिएशन के रूप में किया गया था।
  • वर्तमान अध्यक्ष- अभिलाष खांडेकर

Q29. हाल ही में मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को उत्कृष्ट पर्यावरण प्रबंधन वर्ष 2023 के लिए किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

Answer: स्कॉच ऑर्डर ऑफ मेरिट अवार्ड

Q30. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मध्य प्रदेश के अवनीश तिवारी को किस क्षेत्र में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया है?

 Answer: सामाजिक सेवा

  • इंदौर के 9 वर्षीय मास्टर अवनीश तिवारी को सामाजिक सेवा में उत्कृष्टता के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।