अटल सेतु: समुद्र पर बना देश का सबसे लंबा पुल रोचक जानकारी

अटल सेतु: समुद्र पर बना देश का सबसे लंबा पुल रोचक जानकारी-https://worldaffairs.myrpsc.in

अटल सेतु: समुद्र पर बना देश का सबसे लंबा पुल रोचक जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 जनवरी, 2024 को महाराष्ट्र में मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) का उद्घाटन कियाहै। जिसे अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी न्हावा शेवा अटल सेतु के नाम से भी जाना जाता है।

अटल सेतु के बारे में रोचक तथ्य

  • यह समुद्र पर बना देश का सबसे लंबा पुल है।
  • यह पुल मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ेगा।
  • इस पुल की लंबाई 21.8 किलोमीटर है, छह लेन का पुल, जिसमें 16.5 किलोमीटर समुद्र के ऊपर और 5.5 किलोमीटर जमीन पर है।
  • अटल सेतु का निर्माण 17,840 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है।
  • इस अटल सेतु पर सेवरी से 8.5 किलोमीटर लंबा शोर अवरोध स्थापित किया गया है, क्योंकि यह पुल राजहंस संरक्षित क्षेत्र और भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र से होकर गुजरता है।
  • यह पुल (अटल सेतु) देश का सबसे लंबा और विश्व का 12वां सबसे लंबा समुद्री पुल है।
  • यह पुल मुंबई के सेवरी से शुरू होता है और रायगढ़ ज़िले के उरण तालुका में न्हावा शेवा पर समाप्त होता है।
  • इस परियोजना को जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) द्वारा वित्तपोषित किया गया है, जो कुल परियोजना लागत का 80% हिस्सा कवर करती है, जबकि शेष हिस्सा राज्य और केंद्र सरकारों के बीच साझा किया जाता है।
  • अटल सेतु ब्रिज ने मुंबई से नवी मुंबई तक आवागमन को बदल दिया है, जिससे यात्रा का समय 2 घंटे से घटकर 20 मिनट रह गया है।

पुल श्रेष्ठ इंजीनियरिंग कौशल का उदाहरण

  • इस पुल को भूकंप, चक्रवात, उच्च हवा के दबाव और ज्वार के खिलाफ लचीलेपन के लिए संक्षारण प्रतिरोधी सामग्री से निर्मित किया गया है ।
  • यह सुगम यात्रा के लिए अत्याधुनिक तकनीक से युक्त है।
  • अटल सेतु पुल में स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम का उपयोग किया गया है।
  • इसमें वीडियो द्वारा घटना का पता लगाने की प्रणाली का उपयोग किया गया है।
  • इसमें गति प्रवर्तन प्रणाली का उपयोग किया गया है। इस पर आपातकालीन कॉल बॉक्स की व्यवस्था की गई है।

अटल सेतु का महत्व:

अटल सेतु न केवल मुंबई और नवी मुंबई के बीच यातायात को सुगम बनाएगा बल्कि विकास को भी गति देगा। इससे लोगों का समय और पैसा दोनों बचेगा। अटल सेतु वास्तव में आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

NOTE: विश्व का सबसे लंबा समुद्री पुल हांगकांग झुहाई-मकाउ पुल है, यह 55 किलोमीटर लंबा है। यह पुल पर्ल रिवर एस्चुरी के लिंगदिंग्यांग जल क्षेत्र में स्थित है।