ऋतुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में लगाए सात छक्के: Vijay Hazare Trophy 2022

ऋतुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में लगाए सात छक्के: Vijay Hazare Trophy 2022– भारत के प्रतिष्ठित वनडेे टूर्नामेंट विजय हजारेे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की टीमें आमने-सामने थीं। महाराष्ट्र्र के स्टार खिलाड़ी रुतुराज गायकवाड़ ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक ही ओवर में 7 छक्के जड़ने का नया रिकॉर्ड बना डाला है।

ऋतुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में लगाए सात छक्के: Vijay Hazare Trophy 2022-https://worldaffairs.myrpsc.in

प्रमुख बिन्दु

विजय हजार ट्रॉफी में महाराष्ट्र के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने इतिहास रच दिया है। वह लिस्ट ए क्रिकेट में एक ओवर में सात छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ मैच में 159 गेंद में नाबाद 220 रन बनाए और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। उनकी शानदार पारी के चलते महाराष्ट्र ने इस मैच में पांच विकेट खोकर 330 रन का बड़ा स्कोर बनाया।

  • इस मैच में जहां ऋतुराज ने 159 गेंद में 220 रन बनाए। वहीं, महाराष्ट्र के बाकी बल्लेबाजों ने 141 गेंद में 110 रन ही बनाए।
  • ऋतुराज ने अपनी पारी में 10 चौके और 16 छक्के लगाए। उन्होंने 138.36 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। लिस्ट ए क्रिकेट में यह ऋतुराज का पहला दोहरा शतक था। वह 11वें भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया है। वह लिस्ट ए क्रिकेट में एक ओवर में सात छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी ऋतुराज संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए हैं।
  • ऋतुराज ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ मैच में पारी के 49वें ओवर में सात छक्के लगाए। इस ओवर में कुल 43 रन आए। इनमें से 42 रन ऋतुराज के बल्ले से थे और एक रन नो बॉल का था।
  • महाराष्ट्र के लिए ऋतुराज के अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। बावने और अजीम काजी दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। दोनों ने 35 रन बनाए। बावने ने इसके लिए 54 तो आजीम ने 42 गेंदें लीं।
  • उत्तर प्रदेश के लिए कार्तिक त्यागी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, राजपूत और शिवम शर्मा को एक-एक विकेट मिले। ऋतुराज से एक ओवर में सात छक्के खाने वाले शिवा सिंह ने अपने नौ ओवर में कुल 88 रन लुटा दिए।