एडम स्मिथ की जीवनी | Biography of Adam Smith

एडम स्मिथ की जीवनी | Biography of Adam Smith: एडम स्मिथ (Adam Smith) स्कॉटलैंड के प्रसिद् प्रकृतिवादी एवं आशावादी अर्थशास्त्री थे, जिनके आधार पर उन्होंने अर्थशास्त्र की लाभदायक प्रवृति पर विस्तार से अपने विचार दिये।

एडम स्मिथ की जीवनी | Biography of Adam Smith-https://worldaffairs.myrpsc.in

एडम स्मिथ का जन्म

एडम स्मिथ का जन्म 5 जून, 1723 को स्काटलैंड के एक छोटे कस्बे किर्काल्दी में हुआ था। लेकिन कुछ का मानना है कि उनका जन्म 16 जून1723 को हुआ था। उनके पिता एक कस्टम अधिकारी थे,जब एडम स्मिथ 3 माह के थे, तब उनके पिता का देहांत हो गया था। एडम अपने माता-पिता की संभवतः इकलोंती संतान थे।

प्रारम्भिक शिक्षा

➤एडम स्मिथ ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा स्थानीय स्तर से पूरी करने के बाद उन्होंने ‘ग्लासगो विश्वविद्यालय’ में प्रवेश लिया, वहाँ पर वे फ्रांसिस हचेसन के विचारों से बेहद प्रभावित हुए । उस समय स्मिथ की आयु केवल चौदह वर्ष थी। तेज बुद्धि होने के कारणउन्होने स्कूल स्तर की पढ़ाई अच्छे अंकों के साथ पूरी की, जिससे उनको छात्रवृत्ति मिलने लगी।

यह भी पढ़ें: मंगला नार्लीकर की जीवनी

जिससे आगे की पढ़ाई के लिए ‘आ॓क्सफोर्ड विश्वविद्यालय’ जाने का रास्ता खुल गया। वहां उन्होने प्राचीन यूरोपीय भाषाओं का ज्ञान प्राप्त किया। उस समय तक यह तय नहीं हो पाया था कि भाषा विज्ञान का वह विद्यार्थी आगे चलकर अर्थशास्त्र के क्षेत्र में न केवल नाम कमाएगा, बल्कि अपनी मौलिक स्थापनाओं के दम पर वैश्विक अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में युगपरिवर्तनकारी योगदान भी देगा।

➤1738 में स्मिथ ने सुप्रसिद्ध विद्वान-दार्शनिक फ्रांसिस हचीसन के नेतृत्व में नैतिक दर्शनशास्त्र में स्नातक की परीक्षा पास की। वह फ्रांसिस की मेधा से काफी प्रभावित था तथा उसको एवं उसके अध्यापन में बिताए गए दिनों को, अविस्मरणीय मानता था।काफी होशियार होने के कारण स्मिथ की प्रतिभा कॉलेज स्तर से ही पहचानी जाने लगी थी।

इसलिए अध्ययन पूरा करने के बाद स्मिथ जब वापस अपने पैत्रिक नगर स्काटलेंड पहुंचा, तब तक वह अनेक महत्त्वपूर्ण लेक्चर दे चुका था, जिससे उसकी ख्याति फैलने लगी थी।

➤सन 1751 में स्मिथ को ग्लासगा॓ विश्वविद्यालय में तर्कशास्त्र के प्रवक्ता के पद पर नौकरी मिल गई. उससे अगले ही वर्ष उसको नैतिक दर्शनशास्त्र का विभागाध्यक्ष बना दिया गया।

➤स्मिथ का मानना था कि- ‘कोई भी समाज उस समय तक सुखी एवं समृद्ध नहीं माना जा सकता, जब तक कि उसके सदस्यों का अधिकांश, गरीब, दुखी एवं अवसादग्रस्त हो.’ व्यापार और उत्पादन तकनीक के मामले में स्मिथ मुक्त स्पर्धा का समर्थक था। उसका मानना था कि अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में स्पर्धा का आगमन ‘प्राकृतिक नियम’ के अनुरूप होगा। स्मिथ का प्राकृतिक नियम निश्चित रूप से जंगल के उस कानून का ही विस्तार है, जिसमें जीवन की जिजीविषा संघर्ष को अनिवार्य बना देती है।

एडम स्मिथ की पुस्तक

1759 में उनकी प्रथम पुस्तक ‘द थ्योरी ऑफ मॉरल सेंटीमेंट’ प्रकाशित हुई। इस पुस्तक द्वारा उनकी विद्वता की धाक जम गयी थी एवं उनको अंग्रेज दार्शनिकों की अग्रिम पंक्ति में उनको स्थान मिल गया।

9 मार्च, 1776 में उनकी महान् पुस्तक ‘ऐन इन्क्वायरी इन्टू द नेचर ऐण्ड काजेज ऑफ द वेल्थ ऑफ नेशन्स’ यह एक क्रान्तिकारी रचना थी। इस पुस्तक में अर्थशास्त्र के सिद्धान्तों और आर्थिक नीति दोनों का ही विश्लेषण किया गया था।

इस पुस्तक में उस युग के प्रचलित विचारों को भी कगबद्ध उघैर वैज्ञानिक तरीके से विश्लेषित किया गया था, जिसकी शैली अत्यन्त सरल, रोचक व मनोरंजक थी। 900 पृष्ठों की इस पुस्तक का आंरम्भ श्रम से होता है, जिसमें राष्ट्र की सम्पत्ति का वार्षिक स्त्रोत बताया गया है। श्रम विभाजन, विनिमय, वितरण के विभिन्न तत्त्व, वाणिज्यवाद एवं प्रकृतिवाद तथा राजस्व की विवेचना भी की गयी।

निधन

एडम स्मिथ का निधन 17 जुलाई, 1790 को ग्रेट, ब्रिटेन में हुआ था।

एडम स्मिथ को ‘आधुनिक अर्थशास्त्र के जनक’ के रूप में जाना जाता है। (उस समय यह विषय राजनीतिक अर्थशास्त्र के रूप में जाना जाता था)। स्मिथ से पहले फ्रांस के फिजियोक्रेट्स राजनीतिक अर्थशास्त्र के महान विचारक थे।

यह भी पढ़ें: जरीना हाशमी का जीवन परिचय