13 January 2024 | मध्य प्रदेश करेंट अफेयर्स | MP Current Affairs MCQ

13 January 2024 | मध्य प्रदेश करेंट अफेयर्स | MP Current Affairs MCQ-https://worldaffairs.myrpsc.in

13 January 2024 | मध्य प्रदेश करेंट अफेयर्स

13 January 2024 | मध्य प्रदेश करेंट अफेयर्स: इस आर्टिकल में हम मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स 13 जनवरी 2024 से सम्बन्धी अत्यंत महत्त्वपूर्ण करंट अफेयर्स व MCQ के बारे में जानेंगे।

MP Current Affairs 2024: यदि आप मध्य प्रदेश में किसी भी सरकारी परीक्षा जैसे कि MPPSC, MP Police, MP Police Sub-Inspector (SI), MP Patwari आदि की तैयारी कर रहे हैं, तो करंट अफेयर आपके लिए बहुत जरूरी है।

MP Current Affairs MCQ 13 January 2024


Q1. हाल ही में देश का कौन-सा शहर स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में लगातार 7वीं बार सबसे स्वच्छ शहर बना और पहला पुरस्कार प्राप्त किया?

(a) सूरत

(b) इंदौर

(c) भोपाल

(d) नवी मुंबई

Answer: B

  • इंदौर लगातार 7वीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बना है। इंदौर ने सूरत के साथ सबसे स्वच्छ शहर का खिताब साझा किया है।
  • वर्ष 2016 में आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण की शुरुआत की गई थी।
  • राज्यों के स्वच्छता रैंकिंग में मध्य प्रदेश को दूसरे सबसे स्वच्छ राज्य का दर्जा मिला है। महाराष्ट्र इस मामले में पहले नंबर पर आया है।

Q2. हाल ही में जल विज्ञान परियोजना के अंतर्गत जल विज्ञान के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचार के लिए किस राज्य को भारत सरकार का एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान किया गया है?

(a) गुजरात

(b) राजस्थान

(c) मध्य प्रदेश

(d) उत्तर प्रदेश

Answer: C

  • जल विज्ञान में नवाचार के लिए मध्य प्रदेश को भारत सरकार का एक्सीलेंस अवॉर्ड प्राप्त हुआ है।
  • नई दिल्ली में 9 एवं 10 जनवरी 2024 को आयोजित जल विज्ञान परियोजना की राष्ट्र स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी ने जल विज्ञान के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचार के लिए प्रदेश का चयन किया गया है।

Q3. 17 फरवरी, 2024 को नई दिल्ली में मध्य प्रदेश के किस लोकसभा सांसद को ‘संसद रत्न पुरस्कार-2024’ से सम्मानित किया जाएगा?

(a) सुधीर गुप्ता

(b) नरेंद्र सिंह तोमर

(c) साध्वी प्रज्ञा सिंह

(d) फग्गन सिंह कुलस्ते

Answer: A

  • मध्य प्रदेश के लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता को तीसरी बार संसद रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
  • इस पुरस्कार की स्थापना पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निर्देश पर की गई थी। उन्होंने 2010 में चेन्नई में सबसे पहले पुरस्कार समारोह का उद्घाटन भी किया था।

Q4. मध्य प्रदेश राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा पांच दिवसीय ‘राज्य स्तरीय वन मेल 2024’ का आयोजन कहां किया जाएगा?

(a) इंदौर

(b) शिवपुरी

(c) बालाघाट

(d) भोपाल

Answer: D

राज्य लघु वनोपज संघ भोपाल द्वारा राज्य स्तरीय वन मेले -2024 का पांच दिवसीय आयोजन 24 जनवरी से 28 जनवरी, 2024 तक भोपाल हाट बाजार अरेरा हिल्स में किया किया जा रहा है।

Q5. हाल ही में मध्य प्रदेश की कौन-सी ग्राम पंचायत डिजिटल भुगतान वाली पहली ग्राम पंचायत बन गई है?

(a) ग्राम पंचायत खेतौली

(b) ग्राम पंचायत कोदरिया

(c) ग्राम पंचायत छिदगांव तमोली

(d) ग्राम पंचायत मलोथर

Answer: C

मध्य प्रदेश के हरदा जिले की ग्राम पंचायत छिदगांव तमोली डिजिटल भारत की तर्ज पर काम कर रही है। 9 जनवरी, 2024 को ग्राम पंचायत को अपना क्यूआर कोड (QR code) मिल गया है।