17 December 2023 | UP Current Affairs MCQ | उत्तर प्रदेश करेंट अफेयर्स 17 दिसंबर 2023

17 December 2023 | UP Current Affairs MCQ | उत्तर प्रदेश करेंट अफेयर्स 17 दिसंबर 2023-https://worldaffairs.myrpsc.in

17 December 2023 | UP Current Affairs MCQ: आज के आर्टिकल में हम उत्तर प्रदेश करंट अफेयर्स 17 दिसंबर 2023 से सम्बन्धी अत्यंत महत्त्वपूर्ण करंट अफेयर्स व MCQ के बारे में जानेंगे।

Uttar Pradesh Current Affairs MCQ 17 December 2023 : करेंट अफेयर्स किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का एक अभिन्न अंग रहा है। और कुल अंकों में अधिकतम महत्व रखता है।

Q1. हाल ही में खबरों में रहा रामगढ़ ताल उत्तर प्रदेश के किस जनपद से संबंधित है?

(a) गोरखपुर

(b) संत कबीर नगर

(c) महाराजगंज

(d) सिद्धार्थ नगर

Answer: A

गोरखपुर के सबसे रमणीक और सुंदर स्थान रामगढ़ ताल झील को बड़े पर्यटक स्थल के रूप में तब्दील करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। रामगढ़ ताल के किनारे बनाए जा रहे क्रूज (पानी का जहाज़) को भी दर्शकों के लिए शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

Q2. उत्तर प्रदेश सरकार ने किस जिले में एक्वा पार्क बनाने का निर्णय लिया है?

(a) बस्ती

(b) आजमगढ़

(c) गोरखपुर

(d) वाराणसी

Answer: C

गोरखपुर में 100 करोड़ की लागत से एक्वा पार्क स्थापित होने जा रहा है। सदर तहसील के ताल कंदला में इसके लिए करीब 30 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई जाएगी।

Q3. मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा उत्तर प्रदेश के किस जनपद में है?

(a) लखनऊ

(b) अयोध्या

(c) वाराणसी

(d) चित्रकूट

Answer: B

Q4. भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किस स्थान पर आसियान-भारत बाजार महोत्सव का उद्घाटन किया है?

(a) मुंबई

(b) चंडीगढ़

(c) नई दिल्ली

(d) बेंगलुरु

Answer: C

  • केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने नई दिल्ली में आसियान-भारत मिलेट महोत्सव का उद्घाटन किया। महोत्सव का उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना और अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष के अनुरूप मोटे अनाज से बने उत्पादों के लिए एक बड़ा बाजार स्थापित करना है।
  • भारत बाजरे का सबसे बड़ा उत्पादक देश है

Q5. काशी तमिल संगमम के दूसरे चरण में शामिल होने वाले सात समूहों में से छात्रों के समूह को किसी विशेष नाम से संबोधित किया गया है?

(a) गंगा

(b) यमुना

(c) सरस्वती

(d) गोदावरी

Answer: A

  • काशी तमिल संगमम में इस बार 1400 से अधिक प्रतिनिधियों को सात समूहों में विभाजित किया गया है जिनमें छात्र (गंगा), शिक्षक (यमुना), पेशेवर (गोदावरी), आध्यात्मिक (सरस्वती), किसान और कारीगर (नर्मदा), लेखक (सिंधु) और व्यापारी और व्यवसायी (कावेरी) शामिल हैं।
  • इन सभी ग्रुप का नाम भारत की सात पवित्र नदियों के नाम पर रखा गया है।