22 December 2023 | UP Current Affairs MCQ | उत्तर प्रदेश करेंट अफेयर्स 22 दिसंबर 2023

22 December 2023 | UP Current Affairs MCQ | उत्तर प्रदेश करेंट अफेयर्स 22 दिसंबर 2023-https://worldaffairs.myrpsc.in

UP Current Affairs MCQ 22 December 2023

22 December 2023 | UP Current Affairs MCQ: आज के आर्टिकल में हम उत्तर प्रदेश करंट अफेयर्स 22 दिसंबर 2023 से सम्बन्धी अत्यंत महत्त्वपूर्ण करंट अफेयर्स व MCQ के बारे में जानेंगे।

Uttar Pradesh Current Affairs MCQ 22 December 2023 : करेंट अफेयर्स किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का एक अभिन्न अंग रहा है। और कुल अंकों में अधिकतम महत्व रखता है।

UP Current Affairs MCQ 22 December 2023

Q1. हाल ही में किस राज्य की कैबिनेट ने प्रदेश के पहले एडवांस्ड पीडियाट्रिक सेंटर बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है?

(a) बिहार

(b) उत्तर प्रदेश

(c) सिक्किम

(d) उत्तराखंड

Answer: B

  • उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने प्रदेश के पहले एडवांस्ड पीडियाट्रिक सेंटर की स्थापना का अहम निर्णय लिया है। यह सेंटर पीजीआई में स्थापित किया जाएगा।
  • यह प्रदेश का पहला ऐसा सेंटर होगा, जहां बच्चों से जुड़ी सभी बीमारियों का इलाज अलग-अलग पीडियाट्रिक एक्सपर्ट करेंगे।

Q2. उत्तर प्रदेश के किस जिले की नीलम शरण गौर को अंग्रेजी भाषा के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया जाएगा?

(a) लखनऊ

(b) आगरा

(c) प्रयागराज

(d) कानपुर

Answer: C

  • नीलम शरण गौर प्रयागराज की रहने वाली हैं। अंग्रेजी भाषा में नीलम शरण गौर के उपन्यास रेक्युम इन रागा जानकी को चुना गया है।

 Q3. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के किस शहर में अटल स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन किया है?

(a) लखनऊ

(b) अयोध्या

(c) गाजियाबाद

(d) मथुरा

Answer: A

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ के राजाजीपुरम स्थित पीएनटी ग्राउंड में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में दो दिवसीय अटल स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन किया।

Q4. उत्तर प्रदेश के किस खिलाड़ी को वर्ष 2023 के लिए अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा?

(a) सुरेश रैना

(b) पीयूष चावला 

(c) प्रवीण कुमार

(d) पारूल चौधरी

Answer: D

मेरठ के की रहने वाली एथलीट स्वर्ण पदक विजेता पारुल चौधरी को केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय खेल पुरस्कार में अर्जुन अवार्ड दिया जाएगा। 9 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में उन्हें यह सम्मान मिलेगा।

Q5. हाल ही में किस भारतीय ने अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट विन्सन को फतह किया है?

(a) उमा शेखर

(b) शेख हसन खान

(c) संदीप कुमार

(d) रिजुल मैनी

Answer: B

  • केरल सरकार के 36 वर्षीय कर्मचारी शेख हसन खान ने अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट विंसन पर चढ़ाई की। यह पांचवीं चोटी है जिसे शेख हसन खान ने फतह किया है।
  • माउंट विंसन के अलावा, शेख हसन खान ने चार अन्य सबसे ऊंची चोटियों – माउंट एवरेस्ट (एशिया), माउंट डेनाली (उत्तरी अमेरिका), माउंट किलिमंजारो (अफ्रीका), और माउंट एल्ब्रस (यूरोप) पर चढ़ाई की है।