25 January 2024 | उत्तर प्रदेश करेंट अफेयर्स | UP Current Affairs MCQ

25 January 2024 | उत्तर प्रदेश करेंट अफेयर्स | UP Current Affairs MCQ-https://worldaffairs.myrpsc.in

UP Current Affairs MCQ 25 January 2024

25 January 2024 | UP Current Affairs MCQ: आज के आर्टिकल में हम उत्तर प्रदेश करंट अफेयर्स 25 जनवरी 2024 से सम्बन्धी अत्यंत महत्त्वपूर्ण करंट अफेयर्स व MCQ के बारे में जानेंगे। यदि आप उत्तर प्रदेश में किसी भी सरकारी परीक्षा जैसे कि यूपीपीएससी, यूपीएससी, यूपीटीईटी, यूपी पुलिस आदि की तैयारी कर रहे हैं, तो करंट अफेयर आपके लिए बहुत जरूरी है।

Uttar Pradesh Current Affairs MCQ 25 January 2024 : करेंट अफेयर्स किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का एक अभिन्न अंग रहा है। और कुल अंकों में अधिकतम महत्व रखता है।

UP Current Affairs MCQ 25 January 2024


Q1. भारत में सेमी कंडक्टर नीति लागू करने वाला चौथा राज्य निम्न में से कौन सा है?

(a) गुजरात

(b) उत्तर प्रदेश

 (c) बिहार

(d) महाराष्ट्र

Answer: B

☛ मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में योगी कैबिनेट ने बहु प्रतीक्षित सेमी कंडक्टर नीति 2024 को मंजूरी प्रदान की है। भारत में ये उद्योग अभी शैशव अवस्था में है। अब तक केवल गुजरात, ओडिशा और तमिलनाडु ने इसे लेकर नीति बनाई थी।

  • सेमी कंडक्टर निर्माण इकाई लगाने वाले उद्योग समूहों को भारत सरकार की ओर से 80 हजार करोड़ रुपए का फंड दिये जाने की व्यवस्था है।
  • यूपी सरकार इसमें 75 प्रतिशत की भागीदारी करेगी।

NOTE: गुजरात सेमीकंडक्टर नीति शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य है।

☛ गोरखपुर के मुंडेरा बाजार नगर पंचायत के नाम को बदलकर चौरी चौरा करने के प्रस्ताव को भी योगी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।

Q2. हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी दिवस के अवसर पर निम्न में से किसे उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय लिया है?

(a) डॉ. ऋतु करिधल

(b) नवीन तिवारी

(c) योगी आदित्यनाथ

(d) a और b दोनों

Answer: D

☛ उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी दिवस के अवसर पर 24 जनवरी को पहली बार प्रदेश का नाम रोशन करने वाली दो हस्तियों को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित किया।

  • डॉ. ऋतु करिधल ने भारत के मंगल मिशन के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह इस मिशन की उप संचालन निदेशक थीं। वह चंद्रयान मिशन से भी जुड़ी रही हैं।
  • कानपुर के नवीन तिवारी ने दुनिया में सबसे बड़ा स्वतंत्र मोबाइल एडटेक प्लेटफॉर्म स्थापित किया है, जो उत्तर प्रदेश और भारत के व्यवसायों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्लेटफार्म से जोड़ता है।

Q3. संस्थागत श्रेणी हेतु सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2024 निम्न में से किसे प्रदान किया गया है?

(a) उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान

(b) प्रयागर संगीति समिति

(c) 60 पैराशूट फील्ड हॉस्पिटल

(d) राज्य ललित कला अकादमी

Answer: C

☛ उत्तर प्रदेश के 60 पैराशूट फील्ड अस्पताल को सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार- 2024 के लिए चुना गया है।

  • यह पुरस्कार केंद्र सरकार द्वारा आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाता है।
  • 60 पैराशूट फील्ड अस्पताल की स्थापना 1942 में की गई थी।
  • यह भारतीय सशस्त्र बलों का एकमात्र हवाई चिकित्सा प्रतिष्ठान है।

Q4. निम्न में से किसे भारत रत्न 2024 से सम्मानित करने का निर्णय भारत सरकार द्वारा किया गया है?

(a) रतन टाटा

(b) कर्पूरी ठाकुर

(c) मुलायम सिंह

(d) एम. एस. धोनी

Answer: B

☛ दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे और जननायक नाम से मशहूर कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न 2024 से नवाजा जाएगा।

भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है। इन सेवाओं में कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल शामिल है।

इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी 1954 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री राजेन्द्र प्रसाद द्वारा की गई थी।

Q5. मधिका भाषा जो विलुप्त के कगार पर है, किस राज्य से संबंधित है?

(a) केरल

(b) तमिलनाडु

(c) आंध्र प्रदेश

 (d) पश्चिम बंगाल

Answer: A

☛ केरल में केवल दो लोगों द्वारा बोली जाने वाली मधिका (MADHIKA) भाषा, जिसकी कोई लिपि नहीं है, विलुप्त होने की कगार पर है।

मधिका चकलिया (CHAKALIYA) समुदाय द्वारा बोली जाने वाली भाषा है, यह तेलुगु, तुलु, कन्नड़ और मलयालम का मिश्रण है।