26 December 2023 | UP Current Affairs MCQ | उत्तर प्रदेश करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर

26 December 2023 | UP Current Affairs MCQ | उत्तर प्रदेश करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर-https://worldaffairs.myrpsc.in

UP Current Affairs MCQ 26 December 2023

26 December 2023 | UP Current Affairs MCQ: आज के आर्टिकल में हम उत्तर प्रदेश करंट अफेयर्स 26 दिसंबर 2023 से सम्बन्धी अत्यंत महत्त्वपूर्ण करंट अफेयर्स व MCQ के बारे में जानेंगे।

Uttar Pradesh Current Affairs MCQ 26 December 2023 : करेंट अफेयर्स किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का एक अभिन्न अंग रहा है। और कुल अंकों में अधिकतम महत्व रखता है।

UP Current Affairs MCQ 26 December 2023

Q1. हाल ही में पुलिस व्हाट्सएप चैनल लांच करने वाला देश का प्रथम राज्य कौन-सा है?

(a) राजस्थान

(b) गुजरात

(c) उत्तर प्रदेश

(d) मध्य प्रदेश

Answer: C

  • उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा पूरे देश में सर्वप्रथम मुख्यालय एवं समस्त जनपदों के व्हाट्सएप चैनल लाँच किये गये हैं।
  • उत्तर प्रदेश पुलिस की स्थापना- 1863
  • उत्तर प्रदेश पुलिस का नारा – ”सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा”

Q2. उत्तर प्रदेश राज्य के किस जनपद में भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) स्थित है?

(a) आगरा

(b) बरेली

(c) मेरठ

(b) गाजियाबाद

Answer: B

  • भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान उत्तर प्रदेश राज्य के बरेली जिले में इज्जतनगर में स्थित है। आईवीआरआई की स्थापना 1889 में हुई थी।

Q3. विश्व इकोनामी फॉर्म (डब्ल्यूईएफ) में पहली बार उत्तर प्रदेश की किस योजना को पवेलियन के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा?

(a) पंचायत मित्र योजना

(b) कान्हा गौशाला योजना

(c) ग्रामीण पेयजल योजना

(d) एक जिला एक उत्पाद योजना

Answer: D

  • एक जनपद एक उत्पाद योजना का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों में विशिष्ट पारंपरिक उत्पाद औद्योगिक केंद्रों की स्थापना कर उन पारंपरिक उद्योगों का विस्तार करना है जो राज्य के संबंधित जनपदों के पर्याय हों।

Q4. चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर 51 फीट की प्रतिमा का अनावरण उत्तर प्रदेश के किस जिले में किया गया है?

(a) मुरादाबाद

(b) हापुड़

(c) अलीगढ़

(d) मेरठ

Answer: A

  • उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 51 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया गया।
  • चौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में हर साल 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है।

Q5. हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए किसान मित्र एआई ऐप का अनावरण किया है?

(a) बिहार

(b) राजस्थान

(c) उत्तर प्रदेश

(d) हरियाणा

Answer: C

  • उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के लिए किसान मित्र एआई ऐप का अनावरण किया है।