28 February 2024 | उत्तर प्रदेश करेंट अफेयर्स | UP Current Affairs MCQ

28 February 2024 | UP Current Affairs MCQ: आज के आर्टिकल में हम उत्तर प्रदेश करंट अफेयर्स 28 फरवरी 2024 से सम्बन्धी अत्यंत महत्त्वपूर्ण करंट अफेयर्स व MCQ के बारे में जानेंगे। यदि आप उत्तर प्रदेश में किसी भी सरकारी परीक्षा जैसे कि यूपीपीएससी, यूपीएससी, यूपीटीईटी, यूपी पुलिस आदि की तैयारी कर रहे हैं, तो करंट अफेयर आपके लिए बहुत जरूरी है।

28 February 2024 | उत्तर प्रदेश करेंट अफेयर्स | UP Current Affairs MCQ-https://worldaffairs.myrpsc.in

UP Current Affairs MCQ 28 February 2024

Uttar Pradesh Current Affairs MCQ 28 February 2024 : करेंट अफेयर्स किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का एक अभिन्न अंग रहा है। और कुल अंकों में अधिकतम महत्व रखता है।

UP Current Affairs MCQ 28 February 2024


Q1. रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निजी क्षेत्र अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस द्वारा देश के पहले गोला बारूद विनिर्माण परिसर का अनावरण निम्नलिखित स्थानों में से कहां किया गया है?

(a) आगरा

(b) मथुरा

(c) लखनऊ

(d) कानपुर

Answer: D

☛ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में अडानी समूह के गोला-बारूद विनिर्माण परिसर का उद्घाटन किया।

Q2. 27 फरवरी को महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि मनाई जाती है, इन्होंने राम प्रसाद बिस्मिल और अन्य के साथ मिलकर हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन की स्थापना उत्तर प्रदेश के किस जनपद में की थी?

(a) मेरठ

(b) कानपुर

(c) लखनऊ

(d) प्रयागराज

Answer: B

☛ हिन्दुस्तान रिपब्लिकन ऐसोसिएशन की स्थापना अक्टूबर 1924 में भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के क्रान्तिकारी रामप्रसाद बिस्मिल, योगेश चन्द्र चटर्जी, चंद्रशेखर आजाद और शचींद्रनाथ सान्याल आदि ने कानपुर में की थी।

Q3. 26 फरवरी, 2024 को 554 अमृत भारत स्टेशनों का शिलान्यास किया गया, अमृत भारत स्टेशन योजना निम्न में से किस वर्ष प्रारंभ की गई थी?

(a) 2022

(b) 2020

(c) 2023

(d) 2017

Answer: C

☛ अमृत भारत स्टेशन योजना रेल मंत्रालय द्वारा फरवरी 2023 में शुरू की गई थी। अमृत भारत स्टेशन योजना का लक्ष्य देश भर में 1309 स्टेशनों का पुनर्विकास करना है।

Q4. विश्व के सबसे बड़े अनाज भंडारण योजना की शुरुआत निम्न में से किसने की है?

(a) द्रौपदी मुर्मू

(b) नरेंद्र मोदी

(c) अमित शाह

(d) पीयूष गोयल

Answer: B

☛ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 24 फरवरी 2024 को दुनिया की सबसे बड़ी सहकारी अनाज भंडारण योजना के पायलट प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया।

** यह योजना ‘सहकार से समृद्धि कार्यक्रम’ के तहत लॉन्च किया गया है। ये कार्यक्रम दिल्ली में भारत मंडपम में आयोजित किया गया था।

Q5. 26 फरवरी, 2024 को राष्ट्रपति द्वारा दिव्यांगजनो के सशक्तिकरण हेतु ‘पर्पल उत्सव’ का आयोजन कहां किया गया है?

(a) अमृत उद्यान, दिल्ली

(b) भारत भवन, भोपाल

(c) भारत मंडपम, दिल्ली

(d) गांधी मैदान, बिहार

Answer: A

☛ राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान में 26 फरवरी, 2024 को दिव्यांगजनों के लिए एक दिवसीय ‘पर्पल उत्सव’ का आयोजन किया गया है। इसका आयोजन भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा किया गया।

Q6. हाल ही में महिला IPL लीग का दूसरा संस्करण कहां शुरू हुआ है?

(a) मुंबई

(b) चेन्नई

(c) बेंगलुरु

(d) कोलकाता

Answer: C

☛ महिला IPL लीग का दूसरा संस्करण बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरू हुआ है। 23 फरवरी से 17 मार्च तक आयोजित होने वाले WPL 2024 में कुल 22 मैच खेले जाएंगे।

NOTE: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पहला महिला आईपीएल जीत था।