7 December 2023 | UP Current Affairs MCQ | उत्तर प्रदेश करेंट अफेयर्स 7 दिसंबर 2023

7 December 2023 | UP Current Affairs MCQ | उत्तर प्रदेश करेंट अफेयर्स 7 दिसंबर 2023-https://worldaffairs.myrpsc.in

7 December 2023 | UP Current Affairs MCQ: आज के आर्टिकल में हम उत्तर प्रदेश करंट अफेयर्स 7 दिसंबर 2023 से सम्बन्धी अत्यंत महत्त्वपूर्ण करंट अफेयर्स व MCQ के बारे में जानेंगे।

UP Current Affairs MCQ 7 December 2023 : करेंट अफेयर्स किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का एक अभिन्न अंग रहा है। और कुल अंकों में अधिकतम महत्व रखता है।

Q1. हाल ही में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार महिला संबंधी अपराधों में सजा दिलाने में कौन सा राज्य पहले स्थान पर है?

(a) तेलंगाना

(b) महाराष्ट्र

(c) उत्तर प्रदेश

(d) राजस्थान

Answer: C

  • NCRB रिपोर्ट 2022 में हत्या की दर सर्वाधिक दर्ज की गई- उत्तर प्रदेश में
  • NCRB रिपोर्ट 2022 में सबसे सुरक्षित शहर- कोलकाता

Q2. हाल ही में उत्तर प्रदेश के किस जनपद का नाम बदलकर चंद्रनगर किया गया है?

(a) फिरोजाबाद

(b) आजमगढ़

(c) अलीगढ़

(d) मुरादाबाद

Answer: A

Q3. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किस जिले में उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग 2023 का शुभारंभ किया है?

(a) आगरा

(b) वाराणसी

(c)  प्रयागराज

(d) गोरखपुर

 Answer: D

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग-2023 का शुभारंभ किया है। ग्रामीण खेल लीग का उद्देश्य गांव स्तर पर खेलो को बढ़ावा देना है।
  • यह प्रतियोगिता प्रदेश के सभी विकास खंडों में होगी। इसमें कई तरह की खेल प्रतियोगिताएँ होंगी। ब्लॉक स्तर के बाद ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को जनपद, जोन और प्रदेश स्तर पर मौका मिलेगा।

Q4. भारत के किस राज्य सरकार ने एफडीआई में एवं फॉर्च्यून 500 कंपनियों के लिए ‘निवेश प्रोत्साहन नीति-2023 को मंजूरी दी है?

(a) केरल

(b) उत्तर प्रदेश

(c) आंध्र प्रदेश

(d) बिहार

Answer: B

  • उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से एक नई प्रत्यक्ष विदेशी निवेश नीति को मंजूरी दी है। 2023 एफडीआई नीति में भूमि अधिग्रहण, स्टांप शुल्क और पूंजी निवेश जैसे क्षेत्रों में छूट शामिल है।

Q5. हाल ही में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस राज्य में वैश्विक आयुर्वेद महोत्सव का शुभारंभ किया है?

(a) महाराष्ट्र

(b) गुजरात

(c) केरल

(d) कर्नाटक

Answer: C

  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने केरल के तिरुवनंतपुरम के ग्रीन फील्ड स्टेडियम में 5वें वैश्विक आयुर्वेद महोत्सव का शुभारंभ किया है।
  • ग्लोबल आयुर्वेद फेस्टिवल-2023 केरल राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम में एक से 5 दिसंबर तक ‘हेल्थकेयर में उभरती चुनौतियों और एक पुनरुत्थान आयुर्वेद’ विषय पर आयोजित किया जा रहा है।

Q6. हाल ही में सियाचिन में तैनात होने वाली भारतीय सेना की पहली महिला चिकित्सा अधिकारी कौन बनी है?

(a) गीतिका कौल

(b) कंचन देवी

(c) शिवा चौहान

(d) मीरा मुराती

Answer: A

  • कैप्टन गीतिका कौल दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में तैनात होने वाली भारतीय सेना की पहली महिला चिकित्सा अधिकारी बन गयी है I
  • नुब्रा नदी सियाचिन ग्लेशियर से निकलती है।
  • सियाचिन ग्लेशियर विश्व का सबसे ऊँचा युद्धक्षेत्र है।