UP Police Constable 2024 | UP Static GK Question in Hindi

UP Police Constable 2024 | UP Static GK Question in Hindi-https://worldaffairs.myrpsc.in

UP Police Constable 2024 | UP Static GK Question in Hindi: जैसा कि आपको पता है उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल में 60,244 पदों पर हो रही सीधी भर्ती के लिए 17 जनवरी तक रिकॉर्ड 50 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आवेदन करने वालों में 15 लाख महिला अभ्यर्थी भी शामिल हैं।

यदि आप भी UP Police Constable 2024 भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, तो GK की बेहतर तैयारी के लिए हम आपके लिए इस लेख में यूपी & सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उपलब्ध करवा रहे हैं, जो आपकी तैयारी को और बेहतर कर सकते हैं।

UP Police Constable 2024 | UP Static GK Question in Hindi

Q1. उत्तर प्रदेश के किस नवपाषाणिक स्थल से कृषि के प्राचीनतम साक्ष्य मिले हैं?

(a) पंचोह

(b) लहुरादेव

(c) महगड़ा

(d) कोलडिहवा

Answer: B

व्याख्या: उत्तर प्रदेश के नवपाषाणिक स्थललहुरादेव से कृषि के प्राचीनतम साक्ष्य मिले हैं। जहाँ से लगभग 7000 वर्ष पुराने साक्ष्य मिले हैं। लहुरादेव संतकबीर नगर में स्थित है।

Q2. उत्तर प्रदेश के किस जनपद में हड़प्पा सभ्यता का स्थल माण्डी स्थित है?

(a) मेरठ

(b) मथुरा

(c) सहारनपुर

(d)  मुरादाबाद

Answer: C

व्याख्या: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में हड़प्पा सभ्यता का स्थल माण्डी स्थित है। यह यमुना नदी के पूर्व में स्थित है। सहारनपुर UP का सबसे उत्तरी जिला है।

Q3. उत्तर प्रदेश के किन जिलों से ताम्र-पाषाणिक संस्कृति के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं?

(a) मेरठ व सहारनपुर

(b) सोनभद्र व चंदौली

(c) झांसी व एटा

(d) प्रयागराज व प्रतापगढ़

Answer: A

व्याख्या: उत्तर प्रदेश के मेरठ व सहारनपुर जिलों से ताम्र-पाषाणिक संस्कृति के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। प्रयागराज व प्रतापगढ़ जिलों से पुरापाषाण काल के अवशेष मिले हैं।

उत्तर प्रदेश का पुराना नाम मध्य देश था।

Q4. साइमन कमीशन का बहिष्कार लखनऊ में किसके नेतृत्व में किया गया था?

(a) मदन मोहन मालवीय

(b) मौलाना आजाद

(c) पं. जवाहरलाल नेहरू

(d) हसरत मोहानी

 Answer: C

व्याख्या: लखनऊ में पं. जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में साइमन कमीशन का बहिष्कार किया गया था।

साइमन कमीशन

  • साइमन कमीशन का गठन 8 नवम्बर 1927 में भारत में संविधान सुधारों के अध्ययन के लिये किया गया था और इसका मुख्य कार्य ये था कि मांटेग्यू चेम्सफोर्ड सुधार कि जांच करना था।
  • 3 फरवरी 1928 में साइमन कमीशन भारत आया। सबसे पहले मुंबई में आया था।
  • साइमन आयोग सात ब्रिटिश सांसदो का समूह था।
  • साइमन आयोग का नाम इसके अध्यक्ष सर जॉन साइमन के नाम पर रखा गया था।

Q5. उत्तर प्रदेश में हर्षवर्धन का ताम्रपत्र लेख कहां से प्राप्त हुआ है?

(a) कन्नौज

(b) थानेश्वर

(c) प्रयागराज

(d) बाँसखेड़ा

Answer: D

व्याख्या: उत्तर प्रदेश में हर्षवर्धन का 628 ई. का ताम्रपत्र लेख बाँसखेड़ा से प्राप्त हुआ है। जो तत्कालीन भारत का इतिहास जानने का प्रमुख स्रोत है।

☛ हर्षवर्धन पुष्यभूति राजवंश से संबंध रखता था, जिसकी स्थापना नरवर्धन ने 5वीं या छठी शताब्दी ईस्वी के आरम्भ में की थी।

Q6. ह्वेनसांग किसके शासनकाल में भारत आया था?

 Answer: चीनी यात्री ह्वेनसांग 630 ई. में हर्षवर्धन के शासनकाल में भारत आया था।

Q7. बाणभट्ट किसके दरबारी कवि थे?

Answer: हर्षवर्धन

  • बाणभट्ट राजा हर्षवर्धन के दरबारी कवि थे। वह संस्कृत साहित्य के महान संरक्षकों में से एक थे।
  • बाणभट्ट के दो प्रमुख ग्रंथ हैं- हर्षचरितम तथा कादंबरी
  • ‘हर्षचरित’ एक ऐतिहासिक रचना है जिसमें बाण ने अपने सम्राट हर्ष के आरंभिक जीवन का चाटुकारितापूर्ण चित्रण किया है।

रत्नावली एक संस्कृत नाटक है जो राजकुमारी रत्नावली और राजा उदयन के बारे में है, जो हर्षवर्द्धन द्वारा लिखा गया है।

Q8. हर्षवर्धन को किसने पराजित किया था?

Answer: पुलकेशिन-II

  • चालुक्य वंश के शासक पुलकेशिन द्वितीय ने नर्मदा नदी के किनारे हर्षवर्धन को पराजित किया।

Q9. चौरी-चौरा कांड का संबंध उत्तर प्रदेश के किस जनपद से है?

Answer: गोरखपुर

  • चौरी चौरा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का एक कस्बा है। इस शहर में 4 फरवरी, 1922 को एक हिंसक घटना हुई, जब किसानों की एक बड़ी भीड़ ने एक पुलिस थाने में आग लगा दी, जिसमें लगभग 22 पुलिसकर्मियों और 3 नागरिकों की मौत हो गई।
  • इस घटना के परिणामस्वरूप, महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन (1920-22) को वापस ले लिया।

Q10. दिन-ए-इलाही किसने आरंभ किया था?

Answer: अकबर

  • अकबर ने 1582 ईस्वी में हिंदू और मुस्लिम धर्म की मान्यताओं का समावेश करते हुए एक नए धर्म दीन-ए -इलाही की स्थापना की।
  • दीन-ए-इलाही को अबुल फजल, बीरबल और फैजी द्वारा स्वीकार किया गया था।

Q11. बरसाना होली किस के साथ खेली जाती है?

(a) दूध

(b) डंडे

(c) पत्थर

(d) टमाटर

Answer: B

व्याख्या: बरसाना की होली डंडे/लाठी के साथ खेली जाती है। बरसाना की लट्ठमार होली फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाई जाती है। इस दिन नंद गांव के ग्वाले होली खेलने राधा के गांव बरसाना जाते हैं ।

ये होली राधा-कृष्ण के प्रेम का प्रतीक मानी जाती है।

Q12. उत्तर प्रदेश में आयोजित कांपिल मेला किस समुदाय से जुड़ा हुआ है?

(a) जैन

(b) सिख

(c) ईसाई

(d) बौद्ध

Answer: A

व्याख्या: उत्तर प्रदेश में आयोजित कांपिल मेला जैन समुदाय से जुड़ा है। पांच दिवसीय यह मेला मार्च माह में फर्रुखाबाद जिले में आयोजित होता है

Q13. मुगल सम्राट जहांगीर ने शालीमार बाग का निर्माण कहां करवाया?

(a) दिल्ली

(b) अवध

(c) कश्मीर

(d) बलूचिस्तान

Answer: C

व्याख्या: शालीमार बाग का निर्माण मुगल सम्राट जहांगीर ने श्रीनगर में करवाया था। इस बाग में चार अलग-अलग उद्यान हैं। इसमें एक जलकुंड और नहर बनी है। नहर में फव्वारे भी हैं। जलकुंड में पानी निकटवर्ती हारवन बाग से आता है।

सबसे ऊपरी बाग मुगल बादशाह की रानी परिवार की अन्य औरतों के लिए था।

Q14. सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि और तकनीकी विश्वविद्यालय कहां स्थित है?

(a) मेरठ

(b) लखनऊ

(c) कानपुर

(d) अयोध्या

Answer: A

☛ सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ की स्थापना 2 अक्टूबर, 2000 को उत्तर प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय अधिनियम (संशोधित, 1958) के तहत की गई थी। इसका उद्घाटन 28 मार्च, 2002 को हुआ था।

☛ चंद्रशेखर आजाद कृषि और तकनीकी विश्वविद्यालय कानपुर में स्थित है।

आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय अयोध्या में स्थित है।

Q15. पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय कहां अवस्थित है?

(a) अयोध्या

(b) मथुरा

(c) बरेली

(d) प्रयागराज

Answer: B

  • उत्तर प्रदेश पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान, मथुरा, राज्य में स्थित है। यह राज्य में अपनी तरह का पहला और देश में चौथा है।
  • इसकी स्थापना 25 अक्टूबर 2001 को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गई थी।

☛ केंद्रीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली में स्थित है।

बकरी अनुसंधान संस्थान मथुरा में स्थित है।

Q16. उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी की स्थापना कब की गई थी?

(a) 1956

(b) 1950

(c) 1982

(d) 1972

Answer: D

  • उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी की स्थापना जनवरी 1972 में की गई थी। यह अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के नियंत्रण में है।
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने उर्दू भाषा, साहित्य और सांस्कृतिक विरासत के विकास की देखभाल के लिए इस अकादमी की स्थापना की थी।