9 February 2024 | मध्य प्रदेश करेंट अफेयर्स | MP Current Affairs MCQ

9 February 2024 | मध्य प्रदेश करेंट अफेयर्स | MP Current Affairs MCQ-https://worldaffairs.myrpsc.in

9 February 2024 | मध्य प्रदेश करेंट अफेयर्स

9 February 2024 | मध्य प्रदेश करेंट अफेयर्स: इस आर्टिकल में हम मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स 9 फरवरी 2024 से सम्बन्धी अत्यंत महत्त्वपूर्ण करंट अफेयर्स व MCQ के बारे में जानेंगे।

MP Current Affairs 2024: यदि आप मध्य प्रदेश में किसी भी सरकारी परीक्षा जैसे कि MPPSC, MP Police, MP Police Sub-Inspector (SI), MP Patwari आदि की तैयारी कर रहे हैं, तो करंट अफेयर आपके लिए बहुत जरूरी है।

MP Current Affairs 9 February 2024


Q1. हाल ही में विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2024 के माध्यम से विश्वविद्यालयों के ‘कुलपति’ पद का नाम बदलकर क्या किया जाना अनुमोदित किया गया है?

(a) प्रधान गुरु

(b) कुलाधिपति

(c) कुलगुरु

(d) विश्वविद्यालय प्रधान

Answer: C

☛ विश्वविद्यालय के कुलपति को अब कुलगुरु कहा जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार की मंत्रिपरिषद द्वारा मध्य प्रदेश विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2024 के माध्यम से मध्य प्रदेश विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 में संशोधन प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।

  • मध्य प्रदेश राज्यपाल: डॉ. मंगुभाई पटेल

Q2. वर्ष 2024 में ‘अटेर महोत्सव’ के किस संस्करण का आयोजन किया जाएगा?

(a) पहला

(b) दूसरा

(c) तीसरा

(d) पांचवा

Answer: B

भिण्ड में जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद भिण्ड एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में 11 फरवरी एवं 12 फरवरी, 2024 को दो दिवसीय अटेर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

Q3. हाल ही में NAAC की A++ ग्रेड प्राप्त करने वाला मध्य प्रदेश का पहला शासकीय महाविद्यालय कौन-सा है?

(a) होलकर साइंस कॉलेज, इंदौर

(b) बुंदेलखंड शासकीय मेडिकल कॉलेज, सागर

(c) रानी लक्ष्मीबाई शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय, ग्वालियर

(d) गजरा राजा मेडिकल कॉलेज, ग्वालियर

Answer: A

Q4. 2024 में खजुराहो नृत्य समारोह के किस संस्करण का आयोजन किया जाएगा?

(a) 49वें

(b) 55वें

(c) 42वें

(d) 50वें

Answer: D

☛ मध्य प्रदेश में 50वें खजुराहो नृत्य महोत्सव का आयोजन 20 फरवरी से 26 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। खजुराहो नृत्य महोत्सव 1975 में शुरू हुआ और इस वर्ष यह अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है।

**खजुराहो में मंदिरों का निर्माण चंदेल राजवंश के दौरान किया गया था।

Q5. देश का पहला तांबे से बना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को समर्पित बापू टावर कहां स्थापित किया गया है?

(a) मुंबई

(b) पटना

(c) नई दिल्ली

(d) श्रीनगर

Answer: B

☛ बापू टावर पटना के गर्दनीबाग में स्थित है। इस टावर की ऊंचाई 120 फीट है। यह 6 मंजिली टावर है।