24 February 2024 | मध्य प्रदेश करेंट अफेयर्स | MP Current Affairs MCQ

24 February 2024 | मध्य प्रदेश करेंट अफेयर्स | MP Current Affairs MCQ-https://worldaffairs.myrpsc.in

24 February 2024 | मध्य प्रदेश करेंट अफेयर्स

24 February 2024 | मध्य प्रदेश करेंट अफेयर्स: इस आर्टिकल में हम मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स 24 फरवरी 2024 से सम्बन्धी अत्यंत महत्त्वपूर्ण करंट अफेयर्स व MCQ के बारे में जानेंगे।

MP Current Affairs 2024: यदि आप मध्य प्रदेश में किसी भी सरकारी परीक्षा जैसे कि MPPSC, MP Police, MP Police Sub-Inspector (SI), MP Patwari आदि की तैयारी कर रहे हैं, तो करंट अफेयर आपके लिए बहुत जरूरी है।

MP Current Affairs 24 February 2024


Q1. हाल ही में मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री द्वारा स्कूलों की गुणवत्ता के आधार पर जारी की गई प्रारंभिक शिक्षा की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश का कौन-सा जिला प्रथम स्थान पर रहा है?

(a) खंडवा

(b) छतरपुर

(c) डिंडोरी

(d) छिंदवाड़ा

Answer: B

☛ मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने 21 फरवरी, 2024 को मंत्रालय में प्रारंभिक शिक्षा स्तर पर जिलों में संपादित किए गए कार्यों के आधार पर जिलों की शैक्षणिक रिपोर्ट जारी की है।

** यह रिपोर्ट वर्ष 2023 के आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई है।

Q2. हाल ही में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के अंतर्गत देश का पहला आवास किस जिले में बनाया गया है?

(a) इंदौर

(b) हरदा

(c) शिवपुरी

(d) बुरहानपुर

Answer: C

☛ प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत यह देश का पहला आवास शिवपुरी जिले के कालोथरा गांव में बनाया गया है।

Q3. 50वें खजुराहो नृत्य समारोह में दिए गए मध्य प्रदेश राज्य रूपंकर कला पुरस्कार-2024 के संबंध में कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?

(a) रघुनाथ कृष्णराव फड़के पुरस्कार – अनुराग जडिया

(b) सैयद हैदर रज़ा पुरस्कार – झुमुक दास मानिकपुरी

(c) दत्तात्रेय दामोदर देवलालीकर पुरस्कार – अनूप शिवहरे

(d) राममनोहर सिन्हा पुरस्कार- शिखा गोयल

Answer: A

☛ दिव्या व्यास खरगोन को भये प्रगट कृपाला के लिए रघुनाथ कृष्णराव फड़के पुरस्कार दिया गया है।

** 50वें खजुराहो नृत्य महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर पद्मश्री रंजना गौहर की कोरियोग्राफी में ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

Q4. 1 मार्च से मध्य प्रदेश में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन कहां किया जाएगा?

(a) इंदौर

(b) जबलपुर

(c) भोपाल

(d) उज्जैन

Answer: D

☛ मध्य प्रदेश में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव 1 और 2 मार्च 2024 को इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर उज्जैन में आयोजित किया जाएगा।

** यह कॉन्क्लेव प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जाएगा।

Q5. हाल ही में 1,000 साल पुराने ‘सोमिनसाई महोत्सव’ की परंपरा किसने समाप्त की है?

(a) चीन

(b) जापान

(c) श्रीलंका

(d) इंडोनेशिया

Answer: B