FIFA World Cup 2022: फीफा विश्व कप 2022 का शुभंकर

FIFA World Cup 2022: फीफा विश्व कप 2022 का शुभंकर – फीफा वर्ल्ड कप 20 नवंबर 2022 से 18 दिसंबर 2022 तक कतर में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में 32 टीमें भाग लेंगी. कुल 64 मैच खेले जाएंगे. फीफा वर्ल्ड कप 2022 का उद्घाटन मैच मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच 20 नवंबर 2022 को अल बायत स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे से खेला जाएगा।

FIFA World Cup 2022: फीफा विश्व कप 2022 का शुभंकर-https://worldaffairs.myrpsc.in

भारत में कहां और कब देख सकते हैं मैच

फीफा विश्व कप 2022 का आयोजन पहली बार किसी मिडिल ईस्ट देश में हो रहा है. भारत में FIFA World Cup 2022 का सीधा प्रसारण Sports 18 और Sports 18 HD पर किया जाएगा। हर मैच की Live Streaming आप Jiocinema पर देख सकते हैं. JioCinema ऐप पर आप बिना किसी सब्सक्रिप्शन के मैच मुफ्त में देख सकते हैं. आप JioCinema वेबसाइट पर जाकर लैपटॉप और डेस्कटॉप पर भी मैच का देख सकते हैं. ये लाइव स्ट्रीमिंग आप बिना सब्सक्रिप्शन के देख सकेंगे। इसका प्रसारण इंग्लिश और हिंदी के अलावा कई अन्य भारतीय भाषाओं की कमेंट्री के साथ होगा।

फीफा विश्व कप 2022 का शुभंकर होगा ‘लाइब’

फीफा वर्ल्‍ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) के लिए लाइब को आधिकारिक शुभंकर बनाया है. लाइब एक अरबी शब्द है, जिसका अर्थ होता है, विशेष गुण और क्षमता वाला खिलाड़ी। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक फीफा ने एक बयान में कहा कि लाइब सभी को खुद पर आत्मविश्वास बनाए रखने के लिए प्रेरणा देना का काम करता है।

फीफा विश्व कप 2022 का शुभंकर होगा 'लाइब'-https://worldaffairs.myrpsc.in

जानें फीफा वर्ल्‍कप 2022 में कौन सी टीम है किस ग्रुप में

  • ग्रुप ए: कतर, इक्‍वाडोर, सेनेगल, नीदरलैंड्स
  • ग्रुप बी: इंग्‍लैंड, ईरान, यूएसए, यूरो प्‍ले ऑफ (वेल्‍स/ स्‍कॉटलैंड/ यूक्रेन)
  • ग्रुप सी: अर्जेंटीना, मेक्सिको, पोलैंड, सउदी अरब
  • ग्रुप डी: फ्रांस, आईसी प्‍लेऑफ 1 (पेरू/ यूएई/ ऑस्‍ट्रेलिया), डेनमार्क, टयूनिशिया
  • ग्रुप ई: स्‍पेन, जर्मनी, जापान, कोस्‍टा रिका/ न्‍यूजीलैंड
  • ग्रुप एफ: बेल्जियम, क्रोएशिया, मोरक्को, कनाडा
  • ग्रुप जी: ब्राजील, सर्बिया, स्विट्जरलैंड, क्रोएशिया
  • ग्रुप एच: पुर्तगाल, घाना, उरुग्‍वे, साउथ कोरिया

फीफा वर्ल्ड कप 2022 का पूरा शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)

  • 20 नवंबर 2022 -कतर बनाम इक्वाडोर, रात 9.30 बजे, अल बेयट स्टेडियम
  • 21 नवंबर 2022 – इंग्लैंड बनाम ईरान, शाम 6:30 बजे, खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम
  • 21 नवंबर 2022 – सेनेगल बनाम नीदरलैंड, रात 9:30 बजे, अल थुमामा स्टेडियम
  • 22 नवंबर 2022 – यूएसए बनाम वेल्स, देर रात 12:30 बजे, अल रेयान स्टेडियम
  • 22 नवंबर 2022 – डेनमार्क बनाम ट्यूनीशिया, शाम 6:30 बजे, एजुकेशन सिटी स्टेडियम
  • 22 नवंबर 2022 – मेक्सिको बनाम पोलैंड, रात 9:30 बजे, स्टेडियम 974
  • 23 नवंबर 2022 – अर्जेंटीना बनाम सऊदी अरब, दोपहर 3:30 बजे, लुसैल स्टेडियम
  • 23 नवंबर 2022 – फ्रांस बनाम ऑस्ट्रेलिया, देर रात 12:30 बजे, अल जानौब स्टेडियम
  • 23 नवंबर 2022 – जर्मनी बनाम जापान, शाम 6:30 बजे, खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम
  • 23 नवंबर 2022 – स्पेन बनाम कोस्टा रिका, रात 9.30 बजे, अल थुमामा स्टेडियम
  • 24 नवंबर 2022 – मोरक्को बनाम क्रोएशिया, दोपहर 3:30 बजे, अल बेयट स्टेडियम
  • 24 नवंबर 2022 – बेल्जियम बनाम कनाडा, देर रात 12:30 बजे, अल रेयान स्टेडियम
  • 24 नवंबर 2022 – स्विट्ज़रलैंड बनाम कैमरून, दोपहर 3:30 बजे, अल जनौब स्टेडियम
  • 24 नवंबर 2022 – उरुग्वे बनाम दक्षिण कोरिया, शाम 6.30 बजे, एजुकेशन सिटी स्टेडियम
  • 24 नवंबर 2022 – पुर्तगाल बनाम घाना, रात 9:30 बजे, स्टेडियम 974
  • 25 नवंबर 2022 – ब्राजील बनाम सर्बिया, देर रात 12:30 बजे, लुसैल स्टेडियम
  • 25 नवंबर 2022 – वेल्स बनाम ईरान, दोपहर 3:30 बजे, अल रेयान स्टेडियम
  • 25 नवंबर 2022 – कतर बनाम सेनेगल, शाम 6:30 बजे, अल थुमामा स्टेडियम
  • 25 नवंबर 2022 – नीदरलैंड बनाम इक्वाडोर, रात 9:30 बजे, खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम
  • 26 नवंबर 2022 – इंग्लैंड बनाम यूएसए, देर रात 12:30 बजे, अल बेयट स्टेडियम
  • 26 नवंबर 2022 – ट्यूनीशिया बनाम ऑस्ट्रेलिया, दोपहर 3:30 बजे, अल जानूब स्टेडियम
  • 26 नवंबर 2022 – पोलैंड बनाम सऊदी अरब, शाम 6.30 बजे, एजुकेशन सिटी स्टेडियम
  • 26 नवंबर 2022 – फ्रांस बनाम डेनमार्क, रात 9:30 बजे, स्टेडियम 974
  • 27 नवंबर 2022 – अर्जेंटीना बनाम मेक्सिको, देर रात 12:30 बजे, लुसैल स्टेडियम
  • 27 नवंबर 2022 – जापान बनाम कोस्टा रिका, दोपहर 3:30 बजे, अल रेयान स्टेडियम
  • 27 नवंबर 2022 – बेल्जियम बनाम मोरक्को, शाम 6:30 बजे, अल थुमामा स्टेडियम
  • 27 नवंबर 2022 – क्रोएशिया बनाम कनाडा, रात 9:30 बजे, खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम
  • 28 नवंबर 2022 – स्पेन बनाम जर्मनी, देर रात 12:30 बजे, अल बेयट स्टेडियम
  • 28 नवंबर 2022 – कैमरून बनाम सर्बिया, दोपहर 3.30 बजे, अल जानौब स्टेडियम
  • 28 नवंबर 2022 – दक्षिण कोरिया बनाम घाना, शाम 6:30 बजे, एजुकेशन सिटी स्टेडियम
  • 28 नवंबर 2022 – ब्राजील बनाम स्विट्जरलैंड, शाम 6:30 बजे, स्टेडियम 974
  • 29 नवंबर 2022 – पुर्तगाल बनाम उरुग्वे, देर रात 12:30 बजे, लुसैल स्टेडियम
  • 29 नवंबर 2022 – इक्वाडोर बनाम सेनेगल, रात 8:30 बजे, खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम
  • 29 नवंबर 2022 – नीदरलैंड बनाम कतर, रात 8.30 बजे, अल बेयट स्टेडियम
  • 30 नवंबर 2022 – ईरान बनाम यूएसए, देर रात 12:30 बजे, अल थुमामा स्टेडियम
  • 30 नवंबर 2022 – वेल्स बनाम इंग्लैंड, देर रात 12:30 बजे, अल रेयान स्टेडियम
  • 30 नवंबर 2022 – ऑस्ट्रेलिया बनाम डेनमार्क, रात 8:30 बजे, अल जानूब स्टेडियम
  • 30 नवंबर 2022 – ट्यूनीशिया बनाम फ्रांस, रात 8:30 बजे, एजुकेशन सिटी स्टेडियम
  • 1 दिसंबर 2022 – पोलैंड बनाम अर्जेंटीना, देर रात 12:30 बजे, स्टेडियम 974
  • 1 दिसंबर 2022 –  सऊदी अरब बनाम मेक्सिको, देर रात 12:30 बजे, लुसैल स्टेडियम
  • 1 दिसंबर 2022 – कनाडा बनाम मोरक्को, रात 8:30 बजे, अल थुमामा स्टेडियम
  • 1 दिसंबर 2022 – क्रोएशिया बनाम बेल्जियम, रात 8:30 बजे, अल रेयान स्टेडियम
  • 2 दिसंबर 2022 – कोस्टा रिका बनाम जर्मनी, देर रात 12:30 बजे, अल बेयट स्टेडियम
  • 2 दिसंबर 2022 – जापान बनाम स्पेन, देर रात 12:30 बजे, खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम
  • 2 दिसंबर 2022 – घाना बनाम उरुग्वे, रात 8.30 बजे, अल जनौब स्टेडियम
  • 2 दिसंबर 2022 – दक्षिण कोरिया बनाम पुर्तगाल, रात 8.30 बजे, एजुकेशन सिटी स्टेडियम
  • 2 दिसंबर 2022 – कैमरून बनाम ब्राजील, देर रात 12:30 बजे, लुसैल स्टेडियम
  • 2 दिसंबर 2022 – सर्बिया बनाम स्विट्जरलैंड, देर रात 12:30 बजे, स्टेडियम 974
  • राउंड ऑफ 16 के मुकाबले (भारतीय समयानुसार)
  • 3 दिसंबर 2022 – ए बनाम 2बी, रात 8.30 बजे, खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम
  • 4 दिसंबर 2022 – 1सी बनाम 2डी, देर रात 12:30 बजे, अल रेयान स्टेडियम
  • 4 दिसंबर 2022 – 1डी बनाम 2सी, रात 8:30 बजे, अल थुमामा स्टेडियम
  • 5 दिसंबर 2022 – 1बी बनाम 2ए, देर रात 12:30 बजे, अल बेयट स्टेडियम
  • 5 दिसंबर 2022 – 1ई बनाम 2एफ, रात 8:30 बजे, अल जनौब स्टेडियम
  • 6 दिसंबर 2022 – 1जी बनाम 2एच, देर रात 12:30 बजे, स्टेडियम 974
  • 6 दिसंबर 2022 – 1एफ बनाम 2ई, रात 8:30 बजे, एजुकेशन सिटी स्टेडियम
  • 7 दिसंबर 2022 – 1एच बनाम 2जी, देर रात 12:30 बजे, लुसैल स्टेडियम

क्वार्टर फाइनल (भारतीय समयानुसार)

  • 9 दिसंबर 2022 – रात 8:30 बजे, एजुकेशन सिटी स्टेडियम
  • 10 दिसंबर 2022 – देर रात 12:30 बजे, लुसैल स्टेडियम
  • 10 दिसंबर 2022 – रात 8:30 बजे, अल थुमामा स्टेडियम
  • 11 दिसंबर 2022 – देर रात 12:30 बजे, अल बेयट स्टेडियम

सेमीफाइनल (भारतीय समयानुसार)

  • 14 दिसंबर 2022 – देर रात 12:30 बजे, अल बेयट स्टेडियम
  • 15 दिसंबर 2022 – देर रात 12:30 बजे, लुसैल स्टेडियम

तीसरे स्थान का मैच

  • 17 दिसंबर 2022 – रात 8:30 बजे, खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम

फाइनल

  • 18 दिसंबर 2022 – रात 8:30 बजे, लुसैल स्टेडियम

Qatar:

कतर तीन तरफ से समुद्र से तो एक तरफ से सऊदी अरब से घिरा हुआ है. कतर को पहले तुर्की ने तो बाद में ब्रिटेन ने अपना गुलाम बनाया. वर्ष 1971 में कतर ब्रिटेन से आजाद हुआ. आजादी मिलने के बाद देश की स्थिति ठीक नहीं थी

इस तरह अमीर बना ये देश

आज से करीब 50 साल पहले जब कतर आजाद हुआ था, तब वह इतना समृद्ध और अमीर नहीं था. तब यहां रेत ही रेत नजर आता था. यहां पर पहले मोतिया यानी मूंगा बनाने का काम अधिक होता था. वर्ष 1950 में कतर की धरती में तेल और गैस के भंडार खोजे गए, इसके बाद से ही इसकी किस्मत बदल गई. कतर ने तेल और गैस बेचकर खूब पैसा कमाया. तेल के अलावा यहां मछली पकड़ने का भी बिजनेस खूब चल रहा है।