UP Budget 2024 Highlights | यूपी बजट 2024 मुख्य बिंदु और प्रमुख घोषणाएँ

UP Budget 2024 Highlights: 5 फरवरी, 2024 को उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए राज्य विधानसभा में 7.36 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ एक रिकॉर्ड बजट पेश किया, जो चालू वित्तीय वर्ष के बजट 6.90 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।

UP Budget 2024 Highlights | यूपी बजट 2024 मुख्य बिंदु और प्रमुख घोषणाएँ-https://worldaffairs.myrpsc.in

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कि कहा यह बजट प्रदेश में प्राचीन सांस्कृतिक गौरव की पुनर्स्थापना के साथ ही विकास के सभी आधुनिक मापदंडों पर चलने का एक दस्तावेज है।

वित्त वर्ष 2025 के लिए UP का बजट भगवान राम को ‘लोक मंगल‘ के लिए समर्पित है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा।

यूपी बजट 2024-25 मुख्य बिंदु:

कुल व्यय 7,36,437.71 करोड़ रुपए अनुमानित है।

कुल व्यय में से 5,32,655.33 करोड़ रुपए राजस्व खाते के लिये और 2,03,782.38 करोड़ रुपए पूंजी खाते के लिये आवंटित किये गए हैं।

समेकित निधि की प्राप्तियों से कुल व्यय घटाने के बाद बजट में 15,103.89 करोड़ रुपए के घाटे का अनुमान है।

यूपी बजट 2024-25 मुख्य बिंदु:-https://worldaffairs.myrpsc.in

कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिये तीन योजनाएँ:

  • राज्य कृषि विकास योजना में 200 करोड़ रुपए का प्रावधान होगा।
  • विश्व बैंक सहायतित यूपी एग्रीस योजना के लिये 200 करोड़ रुपए आवंटित किये गए हैं।
  • प्रखंडों और पंचायतों में स्वचालित मौसम स्टेशन-स्वचालित वर्षामापी यंत्र की स्थापना के लिये 60 करोड़ रुपए आवंटित किये गए हैं।

निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को देय राशि 500 रुपए प्रति माह से बढ़ाकर 1,000 रुपए प्रति माह करने की घोषणा की गई।

  • वर्ष 2023-2024 की तीसरी तिमाही तक कुल 31,28,000 निराश्रित महिलाओं को इस योजना से लाभ हुआ है।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत पात्र बालिकाओं को 6 विभिन्न श्रेणियों में कुल 15000 रूपये की सहायता प्रदान की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2019-2020 से 2023-2024 तक 17.82 लाख लाभार्थियों को इस योजना से लाभान्वित किया जा चुका है।

महिला किसान सशक्तीकरण परियोजना का लक्ष्य वित्तीय वर्ष 2024-2025 में 200 उत्पादक समूहों का गठन करके तकनीकी सहायता प्रदान करना है।

वर्ष 2023-2024 के लिये राज्य का बजट 6.90 लाख करोड़ रुपए था, जिसमें नई योजनाओं के लिये 32,721 करोड़ रुपए का आवंटन शामिल था।

UP Budget 2024 Highlights | यूपी बजट 2024 मुख्य बिंदु और प्रमुख घोषणाएँ-https://worldaffairs.myrpsc.in

अनुच्छेद 112

  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 112 के अनुसार, एक वर्ष के केंद्रीय बजट को वार्षिक वित्तीय विवरण (AFS) कहा जाता है।
  • यह एक वित्तीय वर्ष में सरकार की अनुमानित प्राप्तियों और व्यय का विवरण है (जो चालू वर्ष के 1 अप्रैल को शुरू होता है तथा अगले वर्ष के 31 मार्च को समाप्त होता है)।

उत्तर प्रदेश के बारे में

  • राजधानी: लखनऊ
  • मुख्यमंत्री: योगी आदित्यनाथ
  • उपमुख्यमंत्री: श्री केशव प्रसाद मौर्या, श्री ब्रजेश पाठक
  • राज्यपाल: श्रीमती आनंदीबेन पटेल

उत्तर प्रदेश बजट 2024-25 पीडीएफClick Here